बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
बीजपुर/सोनभद्र।आगामी ईदुल फितर का त्योहार सदभावना पूर्वक मनाए जाने को लेकर पीस कमिटी के बैठक।बीजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने सभी से त्योहार के दिन आपसी भाई-चारा बनाए रख सौहाद्रपूर्ण वातावरण मनाने की अपील की। श्री सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अशांति फैलने को लेकर चौक चौराहों पर विशेष ध्यान रखने की बात लोगों से कही। वही इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही। श्री सिंह ने कहा कि किसी प्रकार के अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों से सावधान रहने और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाने की बात कही।

बैठक में वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षक अमिताभ ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ, ग्राम प्रधान डोडहर के०पी पाल, बीजपुर सदर सलीम खान, उस्मान खान सदर राजो,पयम्बर शेख, अशफाक कुरैशी, नासिर खान, आशिक खान, मोहम्मद मुख्तार आलम, ग्यासुद्दीन, जफर खान, वाजिद अली, राजेश कसेरा, शिवकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

