दुद्धी नगर पंचायत से इसराज व रौशन ने अध्यक्ष पद पर नामांकन किया दाखिल

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी/ सोनभद्र| तहसील परिसर में नगर पंचायत चुनाव हेतु चल रहे नामांकन के दूसरे दिन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चारों नगर पंचायतों के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के नामंकन पत्रों की बिक्री व दाखिले के दूसरे दिन दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु दो लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया | आरओ संतोष यादव ने बताया कि दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु इसराज अहमद ने दो सेट में वहीं रौशन ने एक सेट में नामंकन दाखिल किया है ,वहीं वार्ड मेम्बर पद के निर्वाचन आरओ डॉ शिवम सिंह ने बताया कि दुद्धी वार्ड नं 5 से मो0 मोबिन अपना नामांकन दाखिल किया |रेनुकूट नगर पंचायत से अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पद पर किसी ने नामांकन दाखिल नही किया ,पिपरी नगर पंचायत से मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु किसी ने नामांकन दाखिल नही किया वहीं पिपरी वार्ड सदस्य हेतु पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया | वार्ड सदस्य पद के आरओ बालचन्द भारती ने बताया कि पंकज कुमार शुक्ला ने वार्ड नं 7 से , सुषमा स्वर्णकार ने वार्ड नं 6 , रमेश कुमार ने वार्ड 3 से , सुरेंद्र कुमार ने वार्ड नं 1 से , गोपाल कृष्णा ने वार्ड नं 7 से अपना नामांकन दाखिल किया |अनपरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर मंगलवार को किसी नामांकन दाखिल नही किया वहीं वार्ड सदस्य पद पर एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया आरओ भानेन्द्र सिंह ने बताया कि वार्ड 21 से कैलाश यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment