उम्मीदवार अधिकतम 4 सेट में खरीद रहे नामांकन पर्चा
सेराजुल होदा,,
दुद्धी/ सोनभद्र| लंबे समय के बाद दुद्धी तहसील मुख्यालय पर तहसील क्षेत्र के चारों नगर पंचायत चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। आज ,सोमवार से कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पद हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला की प्रक्रिया शूरू हो गयी है। सुबह 11 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया 3 बजे दोपहर तक चली इस दौरान काफी गहमा गहमी देखने को मिली| नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला 24 अप्रैल यानी अगले सोमवार तक चलेगी| आज नामांकन निर्देशन पत्रों की बिक्री व दाखिला के प्रथम दिन नामांकन पत्रों की तो बिक्री खूब हुई लेकिन चारों नगर पंचायत में से किसी नगर पंचायत के उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नही किया |जानकारी के अनुसार पहले ही दिन दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 8 लोगों ने 14 नामांकन पर्चा की खरीद की वहीं सभी 11 वार्ड सदस्य के पद हेतु 37 लोगों 64 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। ,ठीक उसी प्रकार रेनुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 11 लोगों ने 17 नामांकन पर्चा खरीदा वहीं सभी वार्डो के सदस्य पद हेतु 48 लोगों ने 72 पर्चा खरीदा ,पिपरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु 2 नामांकन पर्चा खरीदा गया वहीं सदस्य पद हेतु 34 लोगों ने पर्चा खरीदा | इस बार नगर पंचायत का दर्जा पाए अनपरा के अध्यक्ष पद हेतु 21 लोगों ने 36 नामांकन पत्रों की खरीद की वहीं 43 लोगों ने वार्ड सदस्य के लिए पर्चा खरीदा|वहीं चारों नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आरओ क्रमशः दुद्धी, रेनुकूट , पिपरी व अनपरा संतोष यादव ,जगदीश प्रसाद , के के वर्मा व डॉ मोहर सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन शून्य रहा किसी ने अध्यक्ष पद हेतु पर्चा दाखिल नही किया वहीं वार्ड सदस्य पद के आरओ डॉ शिवम सिंह , बालचन्द भारती ,भानेन्द्र सिंह ने बताया कि किसी ने वार्ड सदस्य पद पर भी पर्चा दाखिल नही किया | इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी दद्दन प्रसाद गोंड व प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय चौकी इंचार्ज संजय सिंह के साथ लगातार तहसील प्रांगण में सुरक्षा व शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे ,प्रत्येक काउंटर के प्रवेश द्वार पर एक दरोगा के नेतृत्व दो पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गयी है ,मुख्य द्वार से प्रत्याशी संग प्रस्तावक को ही प्रवेश दी जा रही है ,प्रवेश द्वार पर मेटल डिक्टेक्टर से गुजर कर ही लोग अंदर प्रवेश पा रहे है |वही तहसील परिसर की शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने संभाली थी।
जमानत राशि का जिले पर जमा कराए जाने पर जताया विरोध
दुद्धी| उम्मीदवारों की जमानत राशि जिले पर जमा किये जाने की बात सुन उम्मीदवारों ने कड़ा विरोध जताया उन्होंने कहा कि यहां से उतना दूर जमानत राशि जमा करने जाने में परेशानियां उठाना पड़ेगा ,उम्मीदवारों ने जल्द से जल्द जमानत राशि जमा काउंटर यहां तहसील मुख्यालय पर ही खोले जाने की मांग उठाई | नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार सेराज खान ने कहा कि जमानत राशि जमा काउंटर नही होने से आज वे अपना नामांकन दाखिल नही कर पाए ,उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया है|

