ट्रांसफार्मर पर अधिक भार हो जाने पर बार-बार जल जाता है उपभोक्ता हो रहे हैं परेशान

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक धौठा टोला में स्थित ट्रांसफार्मर जल जाने से परेशान रहवासियों ने डाला बाजार विजली विभाग कार्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया
सोमवार दोपहर लगभग एक बजे डाला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक धौठा टोला की सुशीला पटेल मंजू देवी रेनू देवी सुमित्रा देवी गीता देवी, विमला देवी उमा देवी सुनीता देवी लल्लन चौधरी, राजेश कुमार विशाल, नंदू, सुरेश विक्की, अरबिंद धर्मवीर, चंद्र शेखर यादव,जावेद,भरत,हिचलाल चौधरी, अशोक पासवान देवेन्द्र पाल राहुल चौधरी अवधेश चौहान आदि सैकड़ों की संख्या में बार बार ट्रांसफार्मर जलने व पांच दिनों से जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर रहवासियों ने डाला बाजार स्थित विजली विभाग कार्यालय पहुंच कर विजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का मांग उठाई
वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि दश केबी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिस पर लगभग 45 से 50 कनेक्शन का ओवर लोड होने के वजह से बार बार जल जाता है
वहीं विजली विभाग के जेई के द्वारा आज शाम तक ट्रांसफार्मर बदलवाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment