मारपीट को लेकर 3 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

राकेश केशरी,,

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत धूमा ग्राम पंचायत में बीते दो दिन पूर्व रात्रि में अनुसूचित जाति की एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की नियत से घर में घुसने के दौरान परिजनों के द्वारा जानकारी होने पर एतराज करने पर मारपीट करने की सूचना पर उक्त घटना में शामिल शिवपूजन पुत्र रामसेवक यादव, आनंद देव पुत्र नागेंद्र यादव, सोनू उर्फ नंदकुमार पुत्र उपेंद्र यादव निवासी गण धूमा को थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने गिरफ्तार कर मामले की जांच के पश्चात धारा 354 क ख, 323, 504, 506, 452 व 3(2),3(1),साथ एससी एसटी एक्ट व 7/8 के साथ पॉक्सो एक्ट में न्यायालय भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात्रि को एक अनुसूचित जाति के लड़की को घर में घुसकर गलत नियत से जबरिया करने के दौरान हल्ला गुल्ला सून लड़की के मामा शंखलाल पुत्र अंतू राम ने जब एतराज जताया तो उक्त तीनों लड़के ने मारपीट कर घायल कर दिया। सुबह में जिसकी सूचना थाने पर दी गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त तीनों लड़कों को गिरफ्तार किया तथा घटना की गहन जांच करने के पश्चात उक्त संबंधित धाराओं में तीनों लड़कों को न्यायालय भेजा। वही ग्राम प्रधान रामप्रसाद यादव ने सेल फोन पर बताया कि आए दिन इस तरह की घटना ग्राम पंचायत में आम होती जा रही है जिस पर स्थानीय प्रशासन को अंकुश लगाना नितांत आवश्यक है ऐसे मनबड लड़कों पर समुचित कानूनी कार्रवाई थानाध्यक्ष के द्वारा किए जाने की सराहना की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment