अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। प्रयागराज में मेडिकल चेकअप कराने के लिए जाते समय अस्पताल के गेट पर माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई असरफ की पुलिस अभिरक्षा में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद पूरे सुबे में (144) व हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। इसी के तहत जिले में भी शांति व्यवस्था कायम रखने को ले कर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। जिसके परिपेक्ष्य में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत पुलिस बल के साथ पूरी रात थाना क्षेत्र में चक्रमण करते रहे वहीं रविवार को भी थाना क्षेत्र में पुलिस बल चक्रमण करते हुए नजर आए।
थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि धारा १४४ लागू है ऐसे में कहीं भी कोई जुलुस, धरना, प्रदर्शन आदि नहीं होगा साथ ही किसी भी प्रकार के अफवाह फ़ैलाने वाले कितने भी प्रभावशाली हो बक्से नहीं जायेंगे उन्होंने कहा कि सोशल मिडिया या फेसबुक पर भी नजर रखी जा रही है।
गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के मद्देनजर यूपी पुलिस अलर्ट है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी सोशल मीडिया सेल में एक विशेष टीम का गठन किया है ये टीम चुनाव में 24 घंटे इंटरनेट मीडिया पर फैलने वाले संदेशों पर नजर रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव हैं ऐसे में यूपी पुलिस किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। इसके लिए 24 घंटे इंटरनेट मीडिया पर नजर रखी जा रही है|
यूपी पुलिस के द्वारा स्पेशल सेल आपत्तिजनक और भ्रामक संदेशों पर जिले की पुलिस से संपर्क कर तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शांति व्यवस्था एवं अप्रिय घटना को रोकने के लिए रात भर चोपन पुलिस करती रही चक्रमण।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, April 17, 2023 7:27 AM
---Advertisement---

