आगामी त्यौहार अलविदा की नमाज व ईद अल- फितर के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चोपन पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक-

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,

चोपन/सोनभद्र आगामी त्यौहार अलविदा की नमाज व ईद अल- फितर के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चोपन पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक-

आज दिनांक 15.04.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह द्वारा थाना थाना चोपन पर आगामी त्यौहार अलविदा नमाज व ईद अल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment