नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव के शुक्रवार को दोपहर जनपद में आगमन से उत्साहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय करमा बाजार में गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया, राम निहोर यादव को दूसरी बार जिले में संगठन के अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की गयी है,पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश नेतृत्व से श्री यादव को जिलाध्यक्ष बनाये जाने की मांग समय- समय पर की जाती रही है,वर्तमान में समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश के प्रभारी के पद पर रहते हुए संगठन का कार्य कर रहे श्री यादव ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता मेरे लिए सम्मानित है, नगर निकाय चुनाव के बाद जनपद स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया जायेगा, कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी, इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव, बाबूलाल यादव,भीम सिंह यादव, राम प्यारे पटेल, बिजेन्द्र नारायण सिंह, लक्ष्मण यादव, कामता प्रसाद यादव, कमला प्रसाद मौर्या, दिनेश सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे!

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment