करमा ब्लाक के शिक्षामित्रों की हुई बैठक, वट् न्याय पंचायत में दो प्रभारी बनाया गया सत्यनारायण त्रिपाठी और सुशीला देवी बनी 

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

करमा (सोनभद्र)। विकास खण्ड करमा के प्राथमिक विद्यालय मधुपुर द्वितीय पर न्याय पंचायत वट् के समस्त शिक्षामित्रों की एक संयुक्त बैठक आयोजित किया गया। जिसमें न्याय पंचायत प्रभारी का चयन किया गया।
आपको बताते चलें कि आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ब्लाक अध्यक्ष श्री भोलानाथ जायसवाल की अध्यक्षता में न्याय पंचायत वट् के समस्त शिक्षामित्रों का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए।आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में सत्यनारायण त्रिपाठी और सुशीला देवी को संयुक्त न्याय पंचायत प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गयाl जिसका सभी लोगों ने एक स्वर में समर्थन किया
वहीं न्याय पंचायत प्रभारी बनाएं जाने पर जिला अध्यक्ष श्री वकील अहमद खान,और उनकी कमेटी के लोग ब्लाक अध्यक्ष भोलानाथ जायसवाल और उनके कमेटी के लोग और न्याय पंचायत वट् के सभी शिक्षामित्र लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया।
न्याय पंचायत प्रभारी नियुक्त होने के उपरांत सत्यनारायण त्रिपाठी और सुशीला देवी ने कहा कि हम सभी शिक्षामित्र भाजपा के नीतियों से प्रभावित है। और योगी- मोदी के नीतियों का समर्थन करते हैं। इसी के साथ सभी शिक्षामित्र योगी-मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाए। नारे से पूरा सदन गूज उठा l इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्री भोलानाथ जायसवाल ने की l तथा संचालन चन्द्रभान सिंह ने किया।
इस दौरान वकील अहमद खान जिला अध्यक्ष ,सर्वेश मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी, अनुज कुमार सिंह जिला महामंत्री ,अभय मालवीय सदर मीडिया प्रभारी, भोलानाथ ब्लॉक अध्यक्ष करमा सुशीला देवी महिला मोर्चा सचिव,नीलम सिंह महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुशीला देवी, कृपाल राम दुबे ब्लॉक अध्यक्ष रावटसगंज, प्रियंवदा सिंह, उषा रानी कनौजिया, ममता देवी, राकेश कुमार सिंह, यशवंत सिंह, प्रेम नाथ यादव ,रामलखन ,सौरभ कुमार मीडिया प्रभारी करमा ब्लॉक ,अनिल सिंह पूर्व जिला प्रवक्ता, सत्यनारायण त्रिपाठी न्याय पंचायत प्रभारी, बसंत लाल ब्लॉक संरक्षक, मालती देवी जिला महिला मोर्चा संरक्षक, मधुबाला देवी(जिला मंत्री), शबाना खाना(ज़िला उपाध्यक्ष), आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment