, खनन सम्बन्धित मुकदमो में वांछित चल रहे 07 नफर पासर को किया गया गिरफ्तार

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावर्ट्सगंज/सोनभद्र

अपराध शाखा को मिली बड़ी सफलता,

खनन सम्बन्धित मुकदमो में वांछित चल रहे 07 नफर पासर को किया गया गिरफ्तार –

दिनांक-04.02.2023 को खान निरीक्षक, जनपद सोनभद्र द्वारा अवैध रुप से बगैर EMM 11/ E FORM C के गिट्टी लदी ट्रक के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 53/2023 धारा 379, 353 भादवि 3, 7, 57 उ0प्र0 उप खनिज परिहार नियमावली 1963 व 4, 21 खान एवं खनिज अधि0, 3, 5 सार्वजनिक सम्पत्ती निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक15.03.2023 को इनके द्वारा सूचना दिया गयी कि कुछ लोग बगैर EMM 11/ E FORM C गिट्टी व बालू लदी ट्रकों को पार कराने का कार्य कर रहे है जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 126/2023 धारा 147, 332, 353, 419, 420, 504 भादवि व 3, 7, 57 उ0प्र0 उप खनिज परिहार नियमावली 1963 व 4, 21 खान एवं खनिज अधि0, 3, 5 सार्वजनिक सम्पत्ती निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना अपराध शाखा में नियुक्त निरी0 श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा की जार ही थी । उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपराध शाखा को विशेष निर्देष दिये गये थे । अपराध शाखा की स्वाट एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आसूचना का संजाल तैयार किया गया व दिनांक-12.04.2023 को मुखबीर की सूचना पर अपराध शाखा की संयुक्त टीम द्वारा 07 नफर अभियुक्तगण को इको प्वांइट के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. सौरभ सोनी उर्फ सन्नी उर्फ झारखण्डी पुत्र विजय सोनी निवासी नगर उटारी, जनपद गढ़वा, झारखण्ड उम्र लगभग 22 वर्ष ।
2. गंगा सागर चौधरी पुत्र स्व0 गोविन्द चौधरी निवासी डाला नई बस्ती, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 33 वर्ष ।
3. दीपक सिंह पुत्र बच्चा सिंह निवासी डाला बाड़ी सेवा सदन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष ।
4. आलोक सिंह उर्फ वीरेन्द्र चौहान पुत्र धर्मु चौहान निवासी गोराही, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष।
5. सोमू उर्फ सोम राज यादव पुत्र स्व0 वशीष्ट यादव निवासी न्यू कालोनी रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष ।
6. आशीष कुमार चौहान पुत्र स्व0 देवनाथ चौहान निवासी गोइठरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
7. अनिल कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश कुमार गुप्ता निवासी लउआ, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
1.निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह, क्राइमब्रांच, जनपद सोनभद्र।
2.निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी, जनपद सोनभद्र।
3.निरीक्षक श्री शेषनाथ पाल, एसओजी प्रभारी, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 शशिप्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 सतीश कुमार पटेल, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेमप्रकाश चौरासिया, का0 अजीत यादव एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
5. हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित सिंह सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment