अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटवध के समीप बुधवार समय लगभग (10)बजे
सड़क पार कर रही महिला के अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौक़े पर मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने शव की जांच- पड़ताल कर शव को कब्जे लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेज दिया।
मृतक की पहचान मुन्नी देवी पत्नी जवाहिर उम्र लगभग (50) वर्ष निवासी उरमौरा ,थाना राबर्ट्सगंज के रुप में हुई हैं। मृतका अपने मायके अपने भाई मुन्ना से मिलकर वापस अपने घर जा रही थी। कि इसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गया उधर मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रोकर बुरा हाल हैं।
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से सड़क पार कर रही महिला की,मौके पर मौत।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, April 12, 2023 9:54 AM
---Advertisement---

