आदर्श आचार संहिता मद्देनजर दुद्धी में संभावित उम्मीदवारों के बैनर/ पोस्टर हटाए गए

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी / सोनभद्र | नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता को लेकर जनपद के समस्त नगर पालिका / नगर पंचायत क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन के निर्देश जारी किये | इसी क्रम मे नगर पंचायत दुद्धी के अधिशाषी अधिकारी भरत सिंह ने अपने अधिनस्थ कर्मियों के साथ रात्रि से ही दीवारों, खंभों पर लगे प्रत्याशियों / संभावित उम्मीदवारों के बैनर / पोस्टर को उतरवाने मे लग गए | कई स्थानों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग को जो चुनावी माहौल बनाने के लिए लगा था आज सुबह से ही हटाये जाते रहे | आपको बता दें कि रविवार की शाम 7 से नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है | इसी क्रम जनपद सोनभद्र मे आगामी 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा | जबकि 13 मई को वोटों की गिनती की जाएगी | चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पूरे जनपद मे आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment