हाथीनाला /सोनभद्र पुलिस द्वारा 05 किलो 720 ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 09.04.2023 को थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा अभियुक्त सूरज प्रजापति पुत्र लल्लू प्रसाद, निवासी- परसौधा , थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर उम्र लगभग 25 वर्ष के कब्जे से 05 किलो 720 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0-09/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 प्रेम शंकर मिश्रा, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
2. मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र सिंह यादव, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
4. आरक्षी जालन्धर, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।

