*जिला कारागार मे “फिट इंडिया थीम” के तहत दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।*

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन,सोनभद्र। जिला कारागार सोनभद्र में दिनांक दो दिवसीय” फिट इंडिया थीम” के तहत दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया जिसमे धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में उद्घाटन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ0यशवीर सिंह ने बंदियों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही सोनभद्र के बंदीरक्षकों ने गदा एवं मुग्दल चलाकर अपनी फिटनेस एवं शक्ति का प्रचार किया। इस मौके पर कारागार में चल रहे साक्षरता अभियान के अनुक्रम में कक्षा 5 की परीक्षा में पहला 3 स्थान अर्जित करने वालो बंदियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित कर मनोबल बढ़ाया ।

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन,सोनभद्र।

योग कार्यक्रम के समापन दिवस के अवसर पर माननीय मंत्री श्री संजीव सिंह गौड़ जी जेल पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे सत्यजीत पाठक एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओम प्रकाश त्रिपाठी इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बंदियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ साथ जेल के अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रतिभाग लिया। माननीय मंत्री जी द्वारा योगाचार्य अजय पाठक, संस्थान की झारखंड प्रदेश की प्रभारी एवं सह प्रभारी अनामिका एवं अंशिका को प्रशस्ति पत्र,अंगवस्त्र एवं गणेश जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बंदीरक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र दिया। माननीय मंत्री जी द्वारा जेल भ्रमण भी किया गया और जेल प्रशासन की सुव्यवस्था एवं योग कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मारकुंडी साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, शरद प्रसाद गोंड आदि उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment