ऊर्जान्चल कप लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन में पूर्वांचल यूपीपीसीएल ने अनपरा बोर्ड को हराया :-

---Advertisement---

 

अनपरा /सोनभद्र कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में आज से प्रारम्भ ऊर्जान्चल कप लैदर क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन में
पूर्वांचल यूपीपीसीएल ने अनपरा बोर्ड को 6 विकेट से हरा दिया । अनपरा बोर्ड ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 171 रन बनाये जिसमे अंजनी ने 46, श्रीकांत ने 42 रन बनाए, अनिल ने 4, दिवेश ने 3 विकेट लिए जवाब में पूर्वांचल पीसीएल ने 16.3 ओवरों में लक्ष्य को पा लिया जिसमें अनिल यादव ने 48 रनों की नाबाद पारी खेली, अरीज़ अल्वी ने 43 रन बनाए । मैन ऑफ दी मैच अनिल यादव को दिया गया । इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है जिसमें रेनुसागर, सिंगरौली, अनपरा आदि टीम हैं । इससे पूर्व मैच का उद्घाटन समाजसेवी सत्यांश शेखर मिश्रा ने किया, इस मौके पर गजेंद्र सिंह,ऋषभ राय, संतोष तिवारी, अभिषेक,मोनू, सोनू,ऋषभ, आयुष,सत्यम,अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा आदि उपस्थित रहे । अम्पायर की भूमिका सुमित मिश्रा, आयुष चंद्रवंशी ने निभाई ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment