विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,,

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर- शुक्रवार को स्थानीय सीएचसी परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में आये ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार ग्रामीण जनता के लिए अनेक स्वास्थ्य योजनाएं चला रही है।सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सम्बन्धी सभी सुविधाएं उपलब्ध है।सरकारी अस्पतालों में जाकर ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठायें।अधीक्षक डॉ राजन सिंह ने लोगो को संक्रामक रोगों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दिया तथा टीकाकरण के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि सीएचसी में निःशुल्क जांच की व्यवस्था है।किसी भी प्रकार की बीमारी सम्बन्धी समस्या होने पर सरकारी अस्पताल आकर चिकित्सक से मिले।इस दौरान शिविर में मलेरिया,टाइफाइड,शुगर,
ब्लडप्रेशर की निःशुल्क जांच की गई और दवाइयां भी बांटी गई।इस दौरान,डॉ अंकित राज सिंह,डॉ पल्लवी सिन्हा,,वीरेंद्र कुमार,सुधीर कुमार,सुजीत सिंह,बबई सिंह मरकाम,आशीष अग्रहरी,संतलाल,संतु राम इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment