ट्रेलर और मिनी ट्रक मे हुई टक्कर ड्राइवर हुआ घायल

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र–स्थानीय चौकी क्षेत्र डाला के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित बाड़ी में लंगड़ा मोड़ के पास ट्रेलर और मिनी ट्रक में टक्कर होने से एक हुआ घायल । मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के दोपहर में वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित बाड़ी में लंगड़ा मोड़ के पास डिवाइडर कटिंग से एक ट्रेलर वाहन क्रेशर क्षेत्र के लिए मुड़ रही थी कि उसके पीछे चोपन से डाला की तरफ जा रही मिनी ट्रक ट्रेलर के पीछे जा टकराई जिससे मिनी ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया । मिनी ट्रक के घायल ड्राइवर का नाम कुलदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र साहे उम्र करीब 22 वर्ष निवासी नगला माधव थाना अवागड जिला एटा उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है, जो फिरोजाबाद से उड़ीसा के लिए जा रहा था । मिनी ट्रक में सवार जीतू पुत्र विनोद कुमार उम्र करीब 20 वर्ष निवासी नगला माधव थाना अवागड जिला एटा व एक अज्ञात को मामूली चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी डाला राजेश प्रताप सिंह अपने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घायल को नजदीकी निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजवाया । घटना में शामिल ट्रेलर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश चौकी प्रभारी द्वारा कराया गया और क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक को सड़क से हटवा कर किनारे कराया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment