घोरावल/सोनभद्र पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (मु0) सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल पर्यवेक्षण व नेतृत्व में आज दिनांक 05.04.2023 को थाना घोरावल पुलिस द्वारा थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अं0सं0-54/2023 धारा- 364, 302, 201, 34, 120बी भादवि व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट मे वांछित अभियुक्त संदीप कुमार अग्रहरि उर्फ मिट्ठू पुत्र स्व0 दीनानाथ अग्रहरि, निवासी वार्ड नं0-01, कस्बा व थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र को ग्राम जुड़िया चौराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. संदीप कुमार अग्रहरि उर्फ मिट्ठू पुत्र स्व0 दीनानाथ अग्रहरि, निवासी वार्ड नं0-01, कस्बा व थाना घोरावल, जनपद सोनभ उम्र लगभग 35 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –*
1- प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
2- मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश यादव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
3- आरक्षी देवनारायण कुमार , थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
4- आरक्षी आकाश कुमार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।

