संदिग्ध परिस्थिति में 18 वर्षीय युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज /सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत विंढमगंज कोन मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग से पूरब स्टेशन की ओर छोटू भुईया उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र भोला भुईया का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मृत अवस्था में आज सुबह स्थानीय लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने गांव को पंचनामा कराने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
रेलवे स्टेशन से रेणुकूट की ओर विंढमगंज कोन मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग के पास आज सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त लड़के को मृत अवस्था में देखा तो पूरे क्षेत्र में बात आग की तरह फैल गई। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस के एस आई अजय प्रताप यादव ने बताया कि बीती रात लगभग 11:00 बजे सिंगरौली पटना लिंक एक्सप्रेस गिरकर एक युवक की मौत होने की खबर मिली थी मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक का फोटो स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दर्जनों व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल होने के पश्चात बूटबेढवा ग्राम पंचायत निवासी भोला भुईया ने मौके पर पहुंचकर बताया कि उक्त मृतक मेरा छोटा पुत्र है बताया कि मृतक छोटू उम्र लगभग 18 वर्ष कल सुबह अपने घर से रेणुकूट बिड़ी पत्ते के गोदाम में बोरा पर नम्बर छपाई का कार्य करने के लिए गया था परंतु रेणुकूट से मंगलवार की रात सिंगरौली पटना एक्सप्रेस से वापस विंढमगंज आने के क्रम में इस तरह की घटना घट गई। जिसे मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस व स्थानीय लोगों के मौजूदगी में पंचनामा कराने के पश्चात शव को अंत्य परीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment