सोनभद्र बहुजन समाज पार्टी जनपद सोनभद्र के सभी पदाधिकारियों पूर्व पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 6 अप्रैल 2023 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैठक समय पूर्वान्ह 11 बजे बीएसपी जिला कार्यालय के बगल में प्रेमनाथ गौतम जिला सचिव बसपा के आवास के पास पर आयोजित किया गया है । इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार गौतम पूर्व राज्यमंत्री एवं मुख्य जोन प्रभारी मिर्जापुर मंडल प्रयागराज मंडल, अमरेंद्र बहादुर भारतीय मुख्य जोन प्रभारी मिर्जापुर मंडल प्रयागराज मंडल, राजू गौतम मुख्य जोन प्रभारी मिर्जापुर प्रयागराज मंडल गुड्डू राम जी मुख्य मंडल प्रभारी का आगमन हो रहा है ।अतः मंडल इंचार्ज गण ,जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी ,बामसेफ, वीबीएफ , नगर कमेटी ,भावी प्रत्याशी, नगर पंचायत , नगर पालिका एवं वार्डो के भावी प्रत्याशी सेक्टर कमेटी ,पूर्व पदाधिकारीगण की उपस्थिति अनिवार्य है। इस बैठक की सूचना जिलाध्यक्ष बी0 सागर जी बसपा जिलाध्यक्ष ने दी।

