सेराजुल होदा
(दुद्धी सोनभद्र )डीसीएफ परिसर के सभागार कक्ष में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा मंडल दुद्धी की बैठक हुई संपन्न इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज बबलू सिंह के द्वारा की गई एवं बैठक के मुख्य अतिथि दुद्धी नगर पंचायत चुनाव प्रभारी अनिल पांडे रहे उपस्थित कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में सभी आए हुए लोगों से परिचय उपरांत नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर दुद्धी नगर पंचायत अति पिछड़ा वर्ग सीट घोषित होने पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। जिसमें दुद्धी वार्ड से लेकर नगर अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सभी ने सुझाव दिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी अरविंद पांडे ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एवं वार्ड में सदस्यों के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। सभी कार्यकर्ता पूरे दमखम से लग चुनाव में लग जाए। और भाजपा के प्रत्याशी का दुद्धी नगर अध्यक्ष बनाए। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रेम नारायण मोनू सिंह के द्वारा किया गया इस मौके पर सोना बच्चा अग्रहरी मंडल प्रभारी सुरेंदर अग्रहरी जिला मंत्री दिलीप पांडे रामेश्वर राय सुमित सोनी मनीष जयसवाल दीपक शाह पीयूष कशेरा अजय चंद्रवंशी सत्येंद्र कश्यप जितेंद्र चंद्रवंशी शिव शंकर गुप्ता नान्हू अग्रहरी चमेली अग्रहरि विनोद मिश्रा अनिल जायसवाल कमलेश मोहन गोरख अग्रहरी रवि सिंह आमेश सिंह,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

