अनपरा/सोनभद्र श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष अनपरा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की ब्रिकी करने हेतु ले जाते समय अनपरा पुलिस ने आज दिनांक 28.03.2023 समय करीब 06.45 बजे रेलवे पुल औड़ी मोड़ के पास से कुल 03 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-61/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग क्रमशः अभियुक्त 1. रामू कुमार पाल पुत्र श्री विजेश्वर पाल निवासी पिण्डरिया थाना नगर उटारी जनपद गढ़वा झारखण्ड उम्र करीब 20 वर्ष 2. प्रदीप पाल पुत्र दिनेश पाल निवासी टोला खोड़िया ग्राम कुलडोमरी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष के विरुद्ध पंजीकृत कर मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थाना प्रभारी उ0नि0 नागेश सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 विनोद कुमार यादव
3. का0 शिवम मिश्रा
4. का0 सचिन सिंह

