फैज अहमद,,
बभनी/सोनभद्र चोरी की 2 मोटरसाइकिल व अन्य सामान के साथ 2 अभियुक्तको बभनी पुलिस ने किया गिरफ्तार। वांछित दो अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की दो अदद मोटर साईकिल, मोबाइल फोन व अन्य सामान किया गया बरामद
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में आज दिनांक 28.03.2023 को थाना बभनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-33/2023 धारा 457, 380, 436 भादवि में वांछित अभियुक्तगण 01. रादिहल उर्फ गुड्डू प्रजापति पुत्र रामकरन, निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष 02. लखन लाल पुत्र दादू राम प्रजापति, निवासी जनकपुर, थाना रघुनाथनगर, जनपद बलरामपुर(छत्तीसगढ़) उम्र लगभग 32 वर्ष को थाना बभनी क्षेत्र के शीशा टोला से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अदद मोटर साईकिल, दो अदद मोबाइल, तीन अदद ब्लूटूथ, एक अदद सैमसंग की पैड मोबाइल एवं एक अदद सोनाटा घड़ी बरामद किया गया । उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411, 414 भादवि की बढोत्तरी की गयी ।
*अभियुक्तगण का विवरण-*
01. रादिहल उर्फ गुड्डू प्रजापति पुत्र रामकरन, निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष ।
02. लखन लाल पुत्र दादू राम प्रजापति, निवासी जनकपुर, थाना रघुनाथनगर, जनपद बलरामपुर(छत्तीसगढ़) उम्र लगभग 32 वर्ष ।
*अभियुक्त रामदिहल उर्फ गुड्डू प्रजापति का अपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 78/2020 धारा 8/20 NDPS ACT, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
02. मु0अ0सं0-102/2019 धारा 411, 380 भादवि थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
03.मु0अ0सं0-65/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
04.मु0अ0सं0-33/2023 धारा 457, 380, 436, 411, 414 भादवि थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
01. उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
02 मुख्य आरक्षी भरत यादव, मुख्य आरक्षी भईया लाल यादव, आरक्षी जय प्रकाश थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
03. मुख्य आरक्षी सौरभ राय, मुख्य आरक्षी प्रकाश सिंह, आरक्षी अमित सिंह, सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र ।

