देराजुल होदा
दुद्धी सोनभद्र। आज सोमवार को कचहरी परिसर में सिविल बार एसोसिएशन संघ के वर्ष 2023 24 के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए कचहरी परिसर में काफी गहमागहमी रहा। सुबह कचहरी खुलने के बाद ही कचहरी परिसर में चुनाव को लेकर सुबह से लेकर शाम तक गहमागहमी बना रहा। पूर्वाहन 11:00 बजे बार संघ के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन फार्म की बिक्री तथा नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया जो करीब शाम 4:00 बजे तक चला। एल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं मुख्य चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि नए सत्र के चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिए 10 नामांकन फार्म की बिक्री की गई है। वही अध्यक्ष पद के लिए पंडित रामलोचन तिवारी एडवोकेट ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वही उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के पद पर अरविंद कुमार यादव और अंजनी यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस तरह अध्यक्ष समेत 2 पदों पर तीन नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सहायक चुनाव अधिकारी प्रह्लाद पांडे ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए 10 नामांकन फार्मो की बिक्री की गई है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामलोचन तिवारी कामेश्वर चौरसिया तथा शिव शंकर प्रसाद ने नामांकन फार्म की खरीदारी की है जिसमें अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी एडवोकेट ने अपना नामांकन पत्र दाखिल भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संतोष कुमार सह सचिव प्रकाशन के पद पर राजीव मिश्रा ने
नामांकन फार्म की खरीदारी की है वहीं 10 वर्ष से ऊपर उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार यादव और अंजनी कुमार यादव ने नामांकन फार्म खरीदा और नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। वही सचिव पद पर रामेश्वर प्रसाद राव राजेंद्र प्रसाद अग्रहरी महेंद्र कुमार जयसवाल ने नामांकन फॉर्म की खरीदारी किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन फार्म की विक्री और नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला 28 मार्च तक होगा।

