विंढमगंज रेंजर ने लकड़ी तश्कर व अवैध कटानकर्ता एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज/ सोनभद्र| विंढमगंज रेंज में लकड़ी तश्करो व अवैध कटानकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विंढमगंज रेंजर ने कमर कस ली है ,इसी क्रम में उन्होंने ग्राम बासीन के निवासी एक अभियुक्त मानजीत गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामनरेश को वन क्षेत्र हरनाकछार कंपार्टमेंट नम्बर 9 में खैर व साखू के दो पेड़ काटने ,जंगल मे अतिक्रमण व आग लगाने के जुर्म में गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया जहां से अभियुक्त को वन अपराध के जुर्म में जेल भेज दिया गया | रेंजर इमरान खान ने देर शाम बताया कि अभियुक्त के खिलाफ 5/26 वन अधिनियम व 9/5 वन जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है | उन्होंने बताया कि पेड़ो की अवैध कटान व वन्त भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले किसी भी कीमत पर बक्शे नही जायेगें| अभियुक्त को पकड़ने में वन दरोगा सर्वेश सिंह व वनरक्षक अवधेश कुमार ,बीट प्रभारी सुनील कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment