जोरुखाड़ के घसिया बस्ती में लगा सोलर वाटर पम्प एक वर्ष से खराब,गहराया पेयजल संकट

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी/ सोनभद्र| विकास खण्ड दुद्धी के जोरुखाड़ ग्राम पंचायत में घसिया बस्ती के ग्रामीणों ने बस्ती में मंडरा रहे पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन कर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराई है |
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में तीन हैंडपम्प है जिसमें दो खराब है उन्हें बस्ती से दूर मलिया नदी में चुआड़ खोदकर पानी लाना पड़ रहा है और अपना दैनिक दिनचर्या चलाना पड़ रहा है, बताया कि बस्ती में एक बोर में लगा सोलर वाटर पम्प एक वर्ष से खराब पड़ा है लेकिन कोई भी जिम्मेदार इसकी सुधि नही ले रहा|इस दौरान प्रदर्शन करते हुए शीला , किरण ,गुड़िया , सरिता, तुलसी घसिया ,पप्पू ,रुचनी देवी, बचाव देवी मुनिया देवी ,भागवंती देवी ने कहा कि गर्मी शुरू हो गयी है और बस्ती में पेयजल संकट मंडराने लगा है ,और हम ग्रामीण परेशान है किसी के यहां से बोर से सबर्सिबल से पानी का जुगाड़ कर पानी पी रहे हैं ,उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पेयजल संकट से नही उबारा गया तो वे आंदोलन करेंगे|

इस मामले में खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने कहा कि अभी सम्बंधित सचिव को बोलता हूं समस्या का निदान करे|

इनसेट:

मार्च माह में एक लाख रुपये निकल गए हैंडपम्प मरम्मत के नाम पर

दुद्धी| जोरुखाड़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ने बताया कि इस मार्च माह में लगभग एक लाख रूपये हैंडपम्प मरम्मत के नाम पर भुकतान किये गए ,यह किन हैंडपंपो के मरम्मत के नाम पर निकाला गया इसकी भी जांच कर ली जाए|यहां गांव का हाल बदहाल है|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment