स्टेट हाईवे पर टीपरो से गिरने वाले पत्थर बन सकते हैं दुर्घटना के बड़े कार
अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र–स्थानीय डाला चौकी के बिल्ली मारकुंडी में स्थित पत्थर खदान से उत्खनन बोल्डर को परिवहन में लगे टिपरो द्वारा स्टेट हाईवे पर गिरे बोल्डर बन सकते हैं दुर्घटना के बड़े कारण । गौरतलब हो कि स्थानीय डाला चौकी के बिल्ली मारकुंडी मे स्थित पत्थर खदान से उत्खनन बोल्डर/पत्थर को टीपर वाहनों द्वारा बाड़ी मे स्थित वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग से परिवहन कर पत्थर क्रशर तक पहुंचाने के दौरान ओवरलोड किए गए पत्थरों को मुख्य मार्ग पर ही गिराते चलते बन रहे हैं । कई राज्यों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग से आए दिन हजारों वाहनों और राहगीरों का आवाजाही होता है अचानक सड़क पर गिरे बोल्डर के कारण अपने गति से जा रही वाहन अनियंत्रित हो जाया करती है ,खासकर बाइक सवार लोग मुख्य मार्ग पर गिरे बोल्डर के कारण अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते है । गनीमत है कि सड़क पर गिरे बोल्डर को देख कर राहगीर स्वयं संभलकर बच कर निकलते है । उत्तर प्रदेश का जनपद सोनभद्र सर्वाधिक राजस्व देने वाला खनन क्षेत्र दुर्घटनाओं को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। पत्थर खदान से बोल्डर को परिवहन करने के दौरान स्टेट हाईवे पर गिर रहे पत्थरों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो स्टेट हाईवे से चल रहे राहगीर हो सकते हैं बड़ी दुर्घटना के शिकार। यदि समय रहते स्थानीय प्रशासन इन टीपर वाहनों को संचालित करने वाले लोगो को चेता दे तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है ।

