आगामी महावीरी झंडा सोभा यात्रा को लेकर उप जिलाधिकारी व क्षेत्र अधिकारी पिपरी ने किया पीस कमेटी की मीटिंग

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र आगामी महावीरी झंडा सोभा यात्रा को लेकर उप जिलाधिकारी व क्षेत्र अधिकारी पिपरी ने किया पीस कमेटी की मीटिंग ।। मार्गदर्शन मे अपर जिलाधिकारी और पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व मे अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह,रेनुसागर चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह के मौजूदगी मे पीस कमिटी की मीटिंग किया गया। इस मीटिंग मे 14 मार्च को निकलने वाले महावीरी झंडा शोभा यात्रा के रूट के बारे में जानकारी दी गई।प्रदीप सिंह चंदेल ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि उस दिन रोड पर किसी तरह के वाहन ना लगने दे ताकि किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति ना बने। मीटिंग मे साफ सफाई , जुलूस में अग्निशमन ,एंबुलेंस एवम जल की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के द्वारा व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए इसके लिए विभागों को कहने की बात की गई। महावीरी झंडा शोभा अनपरा बाजार में महावीर चौक से,डीह बाबा रोड, अनपरा कालोनी,काशीमोड, औडी मोड,ककरी कालोनी ,रेनुसागर से अनपरा बाजार पहुंचेगा। इस महाकुंभ में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। इस अवसर पर जगदीश बैसवार,आर डी सिंह, विश्राम बैसवार ,जुल्फिकार अली, सरजू बैसवार, कुंदन सिंह,गोपाल गुप्ता, कृष्णा सिंह,प्रमोद शुक्ला,राजेश गुप्ता,अयूब खान,सहजाद अली,रवि किंग,कुंदन सिंह,प्रदीप ,रतन गुप्ता, आदि के साथ भारी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित लोग उस्तिथ रहे,

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment