अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। आज दिनांक
10-3-2023 को संध्या लगभग (5)बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओ0टी0एच0पी0पी0 ओबरा के परेड मैदान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 54वे स्थापना दिवस पर इकाई प्रमुख कमांडेंट श्री ह्रदय शंकर शर्मा के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि ओबरा तापीय विद्युत परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार की गरिमामय उपस्थिति में एक भव्य सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया परेड के उपरांत परियोजना प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इकाई प्रभारी कमांडेंट श्री हृदय शंकर शर्मा के द्वारा केक काटा गया
और सुरक्षा-बल के सदस्यों द्वारा डेमो का प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन के बल के सदस्य और सुरक्षा शाखा के बल सदस्यों के बीच रस्साकशी का प्रदर्शन किया गया।मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कार्यों की प्रशंसा की और स्थापना दिवस पर बधाई दी।
सीआईएसएफ के 54 वें स्थापना दिवस पर भव्य सेरेमोनियल परेड का आयोजन हुआ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, March 11, 2023 7:43 AM
---Advertisement---

