रेलवे लाइन निर्माण में ठेकेदार से कार्यरत दर्जनों संविदा श्रमिक आये डायरिया की चपेट में

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र–चोपन गढ़वा रेलवे लाइन निर्माण कार्य मे गुरमुरा ,परास पानी, जोगिडीह रेलवे स्टेशन के पास चल रहे कार्य मे लगे दर्जनों संविदा श्रमिक डायरिया की चपेट में आकर लगातार हो रहे हैं बीमार ,इलाज के बाद कुछ श्रमिकों की स्थिति बेहतर। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे धनबाद मंडल के अंतर्गत चोपन गढ़वा रेलवे लाइन निर्माण कार्य मे गुरमुरा ,परास पानी ,जोगीडीह के पास चल रहे कार्य मे लगे दर्जनों संविदा श्रमिक रहने खाने के लिए विकासखंड चोपन के ग्राम सभा कोटा के जवारीडाड़ मे अस्थाई निवास कर रहे है जो लगातार कई दिनों से डायरिया की चपेट में आकर बीमार हो जा रहे हैं । बीते बुधवार को होली के पर्व पर भी 3 संविदा श्रमिक पिंकू पुत्र मुकुल सिंह, बीटू पुत्र विपिन सिंह, सूफियान पुत्र मो.दालिम बीमारी से अचेत अवस्था में इलाज के लिए स्थानीय निजी चिकित्सालय मे पहुचे तो मामला प्रकाश में आया कि जवारीडाड़ मे अस्थाई रह रहे श्रमिक कुछ दिनों से लगता डायरिया की चपेट में आकर से बीमार हो रहे हैं । बीमार संविदा श्रमिक का इलाज कराने आए उनके साथी श्रमिकों द्वारा बताया गया कि हम लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं जो रेलवे निर्माण कार्य मे संविदा श्रमिक के तौर पर कार्य कर रहे हैं हम लोग जहा रहने खाने के लिए अस्थाई तौर पर रह रहे है वहीं पर बीते कुछ दिनों से एक दर्जन श्रमिक साथी डायरिया के चपेट में आकर लगातार बीमार हो रहे हैं ।इलाज कर रहे हैं निजी चिकित्सक द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों से एक के बाद एक साथ मे रह रहे लगभग दर्जनों संविदा श्रमिक बीमारी से चपेट मे आकर मेरे पास इलाज के लिए आए , सभी श्रमिक मे डायरिया बीमारी का ही लक्षण मिला है, सभी श्रमिक पीने का पानी एक जगह से ही इस्तेमाल करते हैं लगता है दूषित पानी के कारण डायरिया की चपेट में आ जा रहे हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment