साडा से बन रही इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता देख मण्डलायुक्त ने जिम्मेदारों को लगाई कड़ी फटकार

---Advertisement---

 

 

दुद्धी/ सोनभद्र| दुद्धी ब्लॉक के मझौली ग्राम पंचायत के बसकटवा टोले में साडा के धन से लोक निर्माण विभाग द्वारा दो खंडों में बनवाई जा रही तकरीबन 2 किमी इंटरलॉकिंग सड़क का मण्डलायुक्त डॉ मुथुकुमार स्वामी ने रविवार की दोपहर निरीक्षण किया और खामियों पर सम्बंधितो को जमकर फटकार लगाई उन्होंने मैटेरियल का सैम्पल ले कर उसकी लैब टेस्ट करवाने की बात कही है|इसके बाद जिम्मेदार पर बड़ी गाज गिर सकती है |
रविवार की दोपहर 12 बजे पूरे लाव लश्कर के साथ मझौली गांव के बसकटवा टोले पहुँचे मण्डलायुक्त ने बन रही सड़क की विधिवत जांच कि इस दौरान उन्होंने सड़क को चार स्थानों पर गइता से खुदवाकर पूरे सड़क निर्माण को बारीकी पूर्वक देखा और खामियों पर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई उन्होंने सड़क को विधिवत जांच उच्चस्तरीय टेक्निकल टीम से जांच कराए जाने की बात कही है | उन्होंने कहा कि यह सड़क दो हिस्सों में बन रही है एक खण्ड पूरी हो गयी है वहीं दूसरी बनाई जा रही है |कमिश्नर ने करीब 50 मिनट तक सड़क पर पैदल ही चलकर जगह जगह खुदाई करवाई और गुणवत्ता का जायजा लिया|इस दौरान एडीएम सहदेव मिश्रा , एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ,तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा , सादा के जेई सतीश शर्मा , पीडब्ल्यूडी के ऐई प्रमोद यादव ,जेई राजेश सिंह , सीओ आशीष मिश्रा ,प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय , एसआई दिग्विजय सिंह के साथ कई अधिकारी मौजूद रहें|
उच्च अधिकारियों कर सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत की थी जिसे संज्ञान ले मण्डलायुक्त ने दुद्धी तहसील के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मझौली गांव पहुँच कर सड़क की विधिवत जांच की जिसमें उन्होंने कई खामियों को नोट किया ,उन्होंने टेक्निकल एक्सपर्ट द्वारा इसी बारीकी से जांच करवाने की बात कही जिसके बाद बड़ी कार्रवाई अमल में लायी सकती है|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment