रुदौली मे महारानी दुर्गावती देवी की प्रतिमा हुआ खंडित,आदिवासी समाज में आक्रोश।*

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुदौली में गोंडवाना समाज की महारानी बियंगना दुर्गावती जी का प्रतिमा खंडित हो जाने से रविवार को आदिवासी समाज के लोगो ने मौके पर पहुंच गहरा आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन से जांच करा कर किसी को दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।जिला पंचायत सदस्य पटवध-सुनील सिंह गौड़ के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों ने कहां महारानी दुर्गावती देवी आदिवासियों की मान सम्मान की प्रतीक है उनकी मूर्ति खंडित करना समाज का घोर अपमान है यदि कोई शरारती तत्व द्वारा इस मूर्ति को खंडित किया है तो उसकी जांच कर सख्त सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि गांव के कुछ लोगों का कहना है खेलकूद के दौरान बच्चो से मूर्ति खंडित हो गई है।कानून व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक चोपन लक्ष्मण पर्वत ने तत्काल मुर्ति लगाने का आश्वासन दिया। जिससे आदिवासी समाज के लोगों का आक्रोश शांत हुआ और वापस चले गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पटवध सुनील सिंह गौड़, जिलाअध्यक्ष गोंडवाना गणतंत पाटी रामनरेश पोयाम, विधान सभा सचिव कमलेश सिंह पोयाम,ओमप्रकाश सिंह गौड,ठाकुर प्रसाद मरकाम,बेदप्रकाश मरकाम,आदि आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment