बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
बीजपुर/ सोनभद्र /म्योरपुर विकास खण्ड के ग्रामसभा नकटू सिरसोती में ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गौड़ एवं जिला पंचायत सदस्य जरहा रामविचार गौड़ के द्वारा संयुक्त रूप से विधि विधान से पूजा पाठ एवं नारियल फोड़कर विधि विधान से किया गया उक्त अवसर पर ग्राम सभा के क्षेत्रिय ग्रामीणों के साथ साथ रामबरन, अमरनाथ, अशफाक कुरैशी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे उद्घाटन के बाद उपस्थित सभी लोगों को प्रसादवितरण किया गया
वही म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गौड़ ने बताया कि हमारे द्वारा पानी की व्यवस्था के लिए विशेष पहल की गई है चाहे पानी पीने के लिए हो चाहे सिंचाई के लिए पूरा प्रयास रहेगा कि हमारे म्योरपुर विकासखंड में निवास करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की पानी की समस्या उत्पन्न ना हो इसी वजह से इस वर्ष म्योरपुर विकासखंड में 93 कूप बनवाये जा रहे हैं जिसका उद्घाटन लगातार जारी है और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 950000 है और इसके लिए आगे भी प्रयास जारी रहेगा की क्षेत्रीय जनता को किसी भी प्रकार की पानी की समस्या ना हो

