दो अध्यापको की मारपीट के मामले में बीईओ ने बताया कि फिलहाल दोनो अध्यापको को अलग अलग विधालयो में भेज दिया

---Advertisement---

बग्घा सिंह ब्यूरो चीफ/असफाक कुरैशी

बीजपुर(सोनभद्र):विगत गुरुवार को कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर प्रांगण में दो अध्यापको के बीच हुयी मारपीट के मामले में शुक्रवार को जांच के लिए बीईओ देवमणि पांडेय विद्यालय पहुंच गए।बीईओ ने विद्यालय का निरक्षण कर अध्यापको द्वारा की गयी शर्मनाक हरकत की जानकारी ली वही विद्यालय परिसर में बेसहारा घूम रहे पशुओं पर नाराजगी जतायी।विद्यालय में चूल्हे पर बन रहे मध्याह्न भोजन के लिए एतराज करते हुए प्रधानाचार्य को सख्त लहजे में कहा कि जब विद्यालय में गैस सिलेंडर उपलब्ध है तो चूल्हे पर मध्याह्न भोजन नही बनना चाहिए।बीईओ ने विद्यालय प्रांगण में चल रहे एक प्राइवेट विद्यालय के बारे में कहा कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दूंगा आखिर विद्यालय प्रांगण में उक्त विद्यालय कैसे संचालित हो रहा है।दो अध्यापको की मारपीट के मामले में बीईओ ने बताया कि फिलहाल दोनो अध्यापको को अलग अलग विधालयो में भेज दिया गया है जांच जारी है जल्द ही विद्यालय में काफी सुधार देखने को मिलेगा।देवमणि पांडेय ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर से भी गुरुवार की घटना पर जानकारी ली।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment