अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत स्थानीय प्रशासन व सेल टैक्स विभाग,की शह पर लगभग दर्जनों वैध,अवैध कबाड़ की दुकानें बिना रोकटोक के संचालित हो रहें हैं साथ में इन कबाड़ियों द्वारा जीएसटी कर की चोरी व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है।नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में आये दिन छोटी बड़ी चोरियां आम बात हो गई है वहीं प्रीतनगर मे मोटर गैरेज ट्रांस पोर्ट होने की वजह से सड़क पर बड़े एवं छोटे वाहन हर समय खड़ें रहतें हैं ऐसे में चोर दुकानों के साथ साथ वाहनों पर भी हाथ साफ कर देते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन बैरियर से लेकर प्रीतनगर के बीच लगभग दर्जनों अवैध कबाड़ के दुकान बेखौफ संचालित हो रही हैं। सुत्रों की माने तो इन कबाड़ के कारोबार में लिप्त दुकानदारों द्वारा स्थानीय प्रशासन,सेल्स टैक्स की शह पर ही फलफूल रहे हैं और एक निश्चित नजराना भी बाकायदे हर महीने पेश करतें हैं जिसके चलते ये बेखौफ होकर अवैध कबाड़ के खरीद-फरोख्त का कार्य कर रहे हैं बताया जाता है कि डाला ओबरा आदि स्थानो से कीमती तार,मोटर पार्ट्स, सायकिल,लोहा आदि चोरों द्वारा चोरी करके बड़े ही आराम से इन कबाड़ के दुकानो पर बेच दिया जाता है। खासकर हेरोइन जैसे घातक मादक पदार्थ के सेवन करने वाले लोगों के लिए ये कबाड़ के वैध,अवैध कारोबार चलाने वाले बहुत ही फायदेमंद साबित होतें है बताया जाता कि नशेड़ी अपने नशा की भूख मिटाने के लिए पैसे की आभाव में आये दिन चोरी के घटना को अंजाम देतें रहते हैं और कीमती सामानों को भी कम दाम में ही बेच कर अपनी नशा को तृप्त करतें हैं और बड़े ही आराम से ये अवैध कबाड़ के दुकानदार एक का दस बना कर अवैध रूप से धनार्जन कर रहे हैं॥ जबकि कबाड़ के दुकानों का नियम है कि वहां केवल खरीद फरोख्त की गई समान ही बिकेंगे जहां जरुरत पड़ने पर पर्ची व बिक्रेता उपलब्ध हो सके।लेकिन रात के अंधेरे में ट्रकों पर कबाड़ लोडिंग के उपरांत जीएसटी अन्य जगहों का लगा कर भारी पैमाने पर जीएसटी कर की कर रहे हैं अब देखना यह होगा कि स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन सेल टैक्स विभाग इन वैध,अबैध कबाड़ियो द्वारा जीएसटी टैक्स चोरी पर लगाम कब लगाती हैं।
नगर में वैध,अवैध रुप से चल रहें कबाड़ दुकानदारों द्वारा व्यापक पैमाने पर जीएसटी टैक्स की चोरी।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, March 3, 2023 11:27 AM
---Advertisement---

