सर्व समाज की सच्ची हितैषी माननीय बहन कुमारी मायावती जी वी0सागर

---Advertisement---

सोनभद्र,,
आज दिनांक 27 फरवरी 2023 को माननीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश पर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में अति आवश्यक बैठक बसपा जिला कार्यालय पर रखा गया जिसमें मा0 बहन कु0 मायावती जी ने कहा की जो
प्रयागराज में राजू पाल की वर्षों से हुई हत्या के मुकदमे का अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद के लड़के एवं उनकी पत्नी के ऊपर एफ आई आर दर्ज किए जाने की भी सूचना प्रकाशित हुई है।
बीएसपी ने इसका गंभीरता से संज्ञान लेते हुए यह निर्णय लिया है कि इस मामले की चल रही जांच में, इनके दोषी साबित होते ही फिर श्रीमती शाइस्ता परवीन, पत्नी अतीक अहमद, को पार्टी से जरूर निष्कासित कर दिया जाएगा।
यह बात भी सर्वविदित है कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है, जिस पार्टी से वह एमपी व एमएलए आदि भी रहा है ।तथा अब राजू पाल की पत्नी भी बीएससी से सपा में चली गई है। जिस पार्टी को मुख्य दोषी ठहरा दी थी अतः इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं।
इसके साथ ही, यह भी विदित है कि किसी भी अपराध की सजा बीएसपी द्वारा, इनके परिवार व समाज की किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं दी जाती है, किंतु यह भी सच है कि पार्टी किसी भी जाति व धर्म के अपराधिक तत्वों को बढ़ावा भी नहीं देती है।
इस दौरान श्री सत्यनारायण जैसल जी पूर्व विधायक व मण्डल प्रभारी , श्री पन्नालाल जी मंडल प्रभारी,श्री संजय गौड़ जी मंडल प्रभारी,श्री अविनाश शुक्ला जी जिला उपाध्यक्ष बसपा के पूर्व प्रत्याशी, श्री फूल मोहम्मद जिला कोषाध्यक्ष अमन कुमार मौर्या जी जिला कार्यालय प्रभारी, श्री बलवंत कुमार रंगीला जी जिला मीडिया प्रभारी, अशोक सागर श्री राम लखन देहाती जी पवन कुमार, एस श्रीमती प्रतिमा पटेल, श्री प्रदीप पांडेय आदि लोग रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment