रवि सिंह,,दुद्धी/ सोनभद्र ,दरोगा भर्ती परीक्षा 2021-22 के नवनियुक्त क्षेत्र के पांच उप निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र रविवार को लखनऊ के इंदिरा प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री के हाथो व मिर्जापुर के पुलिस लाइन में डीआईजी आर पी सिंह के हाथो प्रदान किया गया।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोतवाली क्षेत्र के रज खड़ निवासी राहुल बर्मन वहीं
प्रेम नाथ अग्रहरि व प्रशांत कुमार अग्रहरि निवासी दुद्धी अभिषेक कुमार सिंह निवासी ग्राम धनौरा
व सौरभ कुमार निवासी ग्राम रजखड को मिर्जापुर में न्युक्ति पत्र दिया गया।न्युक्ति पत्र लेने के बाद दुद्धी कस्बे के युवाओं ने दरोगा भर्ती में चयन पाने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति लगातार अग्रसर रहने से एक दिन सफलता अवश्य मिलती है
युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कभी हताश व निराश नहीं होना चाहिए बल्कि धैर्य के साथ लगातार मेहनत करनी चाहिए।प्रेम नाथ अग्रहरि व प्रशांत अग्रहरि ने स्थानीय कस्बे में संचालित सत्यम एकेडमी में दरोगा भर्ती की तैयारी की थी उन्होंने अपने सफलता का श्रेय सत्यम एकेडमी को दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनभद्र से 37 अभ्यर्थियों को न्युक्ति पत्र दिया गया है।डायरेक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा में चार छात्र/छात्राओं ने लिखित परीक्षा पास की थी लेकिन आगे के क्रम में दो भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए थे और दो का चयन हुआ था।
दुद्धी क्षेत्र के पांच चयनित दारोगा अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, February 26, 2023 2:30 PM
---Advertisement---

