प्रदेश में कानून का राज नही बी० सागर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गांव चलो अभियान के तहत सेक्टर समीक्षा बैठक

---Advertisement---

उमेश सागर

शक्तिनगर।सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गांव चलो अभियान के तहत विधानसभा दुद्धी 403 के अंतर्गत सेक्टर समीक्षा बैठक शक्तिनगर ए एवं शक्तिनगर बी का स्थान क ग्राम पंचायत चिल्काडाँड के निमियाडाँड में किया गया । जिसकी अध्यक्षता अनिल मौर्या विधान सभा अध्यक्ष ने की। मुख्य अतिथि राम विचार गौतम मण्डल प्रभारी एवं संजय गोंड मण्डल प्रभारी मण्डल मिर्जापुर,बी सागर जिलाध्यक्ष बसपा रहे । , वक्तव्य में संजय गोंड जी ने कहा कि बहन कुमारी मायावती जी ने सर्व समाज के हित के साथ साथ अनसूचित जनजाति के लोगो को जिनको अपने जमीन पर मालिकाना हक देने का काम किया। रामविचार गौतम ने कहा कि बसपा के चार बार के शासन काल में कानून का राज रहा । सभी वर्ग खुशहाल रहे । बी0 सागर ने कहा कि इस समय प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है कई घटनाएं घटी जिसमें कानपुर में मा बेटी को जिंदा जल गई। और अभी अभी अभी प्रयाग राज में जो घटना घटी उसकी कड़ी निन्दा बहन कु0 मायावती जी ने किया जिसमे राजू पाल हत्या कांड के मुख्य गवाह अधिवक्ता उमेश पाल और उनके गनर की दिनदहाड़े हत्या अति दुखद व अति निन्दनीय है यह जी यह घटना यूपी सरकार के कानून व्यवस्था के के कानून के दावों की पोल खोलती है। सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा दिलाए। ये बसपा की मांग है। हृदयानंद साहनी ने कहा कि सही मायने में पिछड़े वर्ग के लिए बसपा सरकार में बहुत काम हुए । संतो महा पुरषों के नाम पर जिले बनाए गए।विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक सागर जो पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज एवं जोन प्रभारी , हृदयानंद साहनी पूर्व मण्डल जोन इंचार्ज एवं जोन प्रभारी जमुना कुमार जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं जोन प्रभारी रहे कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र सेन , जितेन्द्र कुमार,राज कुमार महासचिव,संदीप कुमार भारती हीरालाल ग्राम प्रधान चिल्काडाँड, विधान सभा सचिव,विनय कुमार जोन प्रभारी, संतोष सागर , अंकुश राव सागर पूर्व सेक्टर अध्यक्ष ,कमल गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष,
धर्मेंद्र भारती, मोनू भारती, आकाश भारती, रामरती देवी कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार जोन प्रभारी ने किया। इस बैठक में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment