दुद्धी को जिला बनाए जाने को लेकर हुआ प्रदर्शन आंदोलन होगा तेज

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र ।न्यायिक कार्य से विरत रहकर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं का हुजूम मुंसिफ कोर्ट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया l दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल जौहरी एडवोकेट के नेतृत्व में जिला बनाए जाने को लेकर प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि अति पिछड़े आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दुद्धी को जब तक जिला नहीं बनाया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा l इस मौके पर मोर्चा के उपाध्यक्ष उदयलाल मौर्य, अरुणोदय जौहरी, जीवन राम चंद्रवंशी,संतोष जायसवाल, सरवर आलम,मनोज कुमार आजाद,राकेश अग्रहरी,प्रेमचन्द्र गुप्ता,राकेश आजाद आदि लोग प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment