अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग सोन पुल ग्राम पटवध बसकटवां मोड़ के पास चोपन रामाकांत हास्पिटल से दवा कराकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती की तेज गति लोड ट्रक के चपेट में आने से पत्नी की ट्रक के चक्के के नीचे आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,जबकि पति कोहल्की चोट आई हैं धक्का मार कर भाग रहें ट्रक को निवासियों दौड़ाकर चालक सहित पकड़ लिया।
मौके पर मिली जानकारी के मुताबिक मृतका नेहा यादव उम्र लगभग 23 वर्ष चकरिया निवासी के पति कपूरदास यादव उम्र लगभग 27 वर्ष ने बताया कि हम रमाकांत हास्पिटल से दवा लेकर पुरानी टीवी लेकर घर जा रहें थे कि पीछे से अनियंत्रित गति से लोड ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया जिससे हम बाईक सहित गिर गये हमारी पत्नी नेहा ट्रक के नीचे आने से ट्रक का चक्का पेट पर चढ़ाते हुए भागने लगा जिसे स्थानीय निवासियों ने चालक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चढ़ने से मृतका पूरा अस्थि-पंजर एवं मांस का लोथड़ा सड़क पर बिखर गया।
निवासियों की सूचना पर चोपन थाना उप निरीक्षक त्रिभुवन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटे।
ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौक़े पे दर्दनाक मौत, पति को हल्की चोट आई।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, February 22, 2023 8:44 AM
---Advertisement---

