*साइंस ओलंपियाड के द्वितीय चरण में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा*

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र  एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ़ स्कूल में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली के द्वारा द्वितीय चरण की परीक्षा का आयोजन किया गया। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सोनभद्र जिले में संत जोसेफ़ स्कूल को द्वितीय चरण के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया, जिसमें 7 विद्यालयों एबीपीएस, रेनुसागर, संत फ्रांसिस स्कूल अनपरा, संत जोसेफ़ स्कूल, रिहंद नगर, निर्मला कॉन्वेंट स्कूल रेनुकूट, डीएवी अनपरा, एबीपीएस डाला सहित संत जोसेफ़ स्कूल शक्तिनगर के कुल 150 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की। पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त डीएवी स्कूल खड़िया के शिक्षक कुलदीप सहाय के मार्गदर्शन में परीक्षा संपन्न हुई। संत जोसेफ़ स्कूल के साइंस ओलंपियाड संयोजक शिक्षक सेनुमोन जोसेफ़ सहित निरीक्षक के तौर पर शिक्षक निजिन पॉल तथा डॉ0 योगेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment