420 , 406 धारा के 2 अभियुक्त को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 

अशोक मद्देशिया/

ओबरा,,सोनभद्र ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2023 धारा 406, 420 भादवि से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार-*

अवगत कराना है कि वादी संजय कुमार पाण्डेय पुत्र लक्ष्मी कुमार पाण्डेय निवासी जागृति नगर भलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि ओबरा कस्बा में रोजा होम नीड्स सिंह काम्पलेक्स नियर बैंक आफ इण्डिया बिल्ली बैरियर के पास घरेलू सामानो की बिक्री हेतु तन्जौर तमिलनाडु के घरेलू सामान की कुल कीमत के आधे रेट में बिक्री करने का प्रचार प्रसार करवाया जा रहा था और मूल्य जमा कराकर रसीद भी दिया जा रहा है जो भी रसीद कटवा लेगा उसको बारहवें दिन डिलिवरी दे दिया जायेगा तथा कस्बा ओबरा के लोगो द्वारा घरेलू सामान बुक करवाया जा रहा है, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 21/2023 धारा 406, 420 भा.द.वि. बनाम रोजा होम नीड्स के ऑनर व कर्मचारीगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
उपरोक्त घटना मे संलिप्त वांछित अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह,पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक-12.02.2023 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धि 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1. अरनगुलावन पुत्र कृष्णन निवासी 236- 1/145- 2 न्यू स्ट्रीट थाना तिरुचित्राम्बालम पट्ट्कोटाई तिरुचित्राम्बालम पूर्व जनपद तंजौर तमिलनाडू उम्र 51 वर्ष 2. बालचन्दर सोमासुन्दरम पुत्र सोमासुन्दरम निवासी 3/61 पोकनन विधी साउथ पट्ट्कोटाई तालुका कलाथुर ईस्ट जनपद तंजौर तमिलनाडू उम्र 50 वर्ष को शारदा मंदिर के पास वीआईपी रोड चौराहा पास से गिरफ्तार किया गया । इनके विरुद्ध जनपद लखीमपुर खीरी में भी मु0अ0सं0- 578/22 धारा- 406/422 भा.द.वि का अभियोग पंजीकृत है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. अरनगुलावन पुत्र कृष्णन निवासी 236- 1/145- 2 न्यू स्ट्रीट थाना तिरूचित्राम्बालम पट्टूकोटाई तिरुचित्राम्बालम पूर्व जनपद तंजौर तमिलनाडू उम्र 51 वर्ष ।
2. बालचन्दर सोमासुन्दरम पुत्र सोमासुन्दरम निवासी 3/61 पोकनन विणुधी साउथ पट्ट्कोटाई तालुका कलाथुर ईस्ट जनपद तंजौर तमिलनाडू उम्र 50 वर्ष।

*बरामदगी-*
03 अदद मोबाइल, 04 अदद ए.टी.एम. कार्ड, 02 अदद पैन कार्ड, 01 अदद निर्वाचन कार्ड ।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1- उ0नि0 श्री अमित कुमार त्रिपाठी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
2- हे०का हे०का० इमरान खान थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
3- हे0का0 हेमन्त बारी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment