महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कोतवाली परिसर में बैठक

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र। आगामी आने वाले शिवरात्रि महापर्व पर नगर में निकलने वाले शिव बारात को लेकर विभिन्न पहलुओं पर आयोजक मंडलों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार अमित कुमार ने किया। बैठक में शिव बारात शिव बाला मंदिर से निकलेगा जो कैलाश कुंज द्वार मल देवा जाएगा वही डी ह वा र बाबा से शिव बारात निकल कर लव्वा नदी स्थित हीरेश्वर शिव मंदिर पर पहुंचेगा वहां दोनों स्थानोंपर भगवान शिव और पार्वती का विवाह रस्म अदा की जाएगी। बैठक में आयोजक मंडल के लोगों के द्वारा बारात स्थल पर वॉलंटरी और उनके द्वारा व्यवस्था में सहयोग के साथ पुलिस प्रशासन बारात निकलने वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था सुचारू किए जाने पर जोर दिया गया। ताकि महाशिवरात्रि बारात सकुशल से त्योहार और शादी की रस्म पूरा किया जा सके। दोनों स्थानों पर मेले का आयोजन भी किया जाता है वहां पर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय डॉक्टर लवकुश प्रजापति कन्हैयालाल अग्रहरी निरंजन जायसवाल प्रधान प्रतिनिधि कुलभूषण पांडे राकेश कुमार श्रीवास्तव रामपाल जौहरी दिलीप पांडे बृजेश कुमार पटेल प्रधान प्रतिनिधि ग्राम प्रधान सुरेश निषाद एसआई संजय सिंह एसआई इनामुल हक के अलावा के गांव के ग्राम प्रधान और नागरिक मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment