डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज कक्षा 12वीं का विदाई समारोह एक गुड लक पार्टी के रूप में संपन्न हुआ

---Advertisement---

शक्तिनगर /सोनभद्र:- डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज कक्षा 12वीं का विदाई समारोह एक गुड लक पार्टी के रूप में संपन्न हुआ l सर्वप्रथम प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडे जी ने कक्षा बारहवीं के छात्रों के साथ दैनिक हवन भजन कर उन्हें अपने आशीर्वचन से अभिभूत कर मंगलमय भविष्य की कामना की l
तदुपरांत कक्षा बारहवीं के छात्रों एवं अध्यापकों के साथ सामूहिक दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया l कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा प्राची झा ने “तूने इतना प्यार करा “जहां अपने एकल गीत के माध्यम से सबका मन आकर्षित किया वही स्नेहा एवं उनके साथियों ने समूह नृत्य के माध्यम से अपनी सुंदर प्रस्तुति दी l कक्षा बारहवीं के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्टूडेंट गेम प्रतियोगिता के दौरान “दिल लूटने वाले जादूगर अब मैंने तुझे पहचाना” रीमिक्स डांस ने जहां सब को भावविभोर किया वही नंदिनी द्वारा प्रस्तुत “श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में ” गीत ने सबको धार्मिकता से भी ओतप्रोत कियाl कक्षा बारहवीं के छात्र नमन श्रीवास्तव ने ” अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना” गीत के माध्यम से जहां सब का आशीर्वाद लिया वही हेड बॉय आदित्य सिंह ने” तेरा यार हूं मैं” गीत के माध्यम से अपनेपन की भावना से सबका मन भावविभोर किया

कक्षा बारहवीं के छात्र नमन श्रीवास्तव, आदित्य सिंह एवं पूजा सिंह ने अपने विद्यालय के अनुभव साझा करते हुए बताया कि हम अपने गुरुजनों के सदैव आभारी हैं जिन्होंने अपना अलौकिक ज्ञान देकर विकास की दौड़ में हमें आगे बढ़ना सिखाया है तथा साथ ही साथ हमें कर्मठता कुशलता एवं मानवीयता जैसे संस्कार भी दिए हैंl
कार्यक्रम समापन पर प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडे जी ने कक्षा बारहवीं के सभी छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके मंगलमय एवं उज्जवल भविष्य की कामना कर जीवन में सफलता की सर्वोच्च ऊंचाइयों को प्राप्त करने की प्रेरणा दीl
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं के छात्र शाश्वत प्रकाश शुक्ला एवं उनके साथियों ने कुशलतापूर्वक संपन्न किया |
कार्यक्रम प्रेरणास्पद एवं सराहनीय रहा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment