मल देवा करमदाहा सड़क निर्माण की खानापूर्ति

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र।मल्देवा करमदहा टोला मार्ग पर बने नव निर्मित लोक निर्माण विभाग द्वारा बने सड़क पर उगे घास । बने हुए सड़क की गुणवत्ता की खोल रही है पोल। गांव के ग्रामीण ने बताया कि आनन-फानन में ठेकेदार के द्वारा सड़क बनाकर आधा अधूरा चलते बने। गांव के ग्रामीणों ने कहा की महज 1 से 1/2 इंच कालिख गिट्टी का लेपन व अर्धनिर्मित रूप से सड़क को ठेकेदार द्वारा छोड़ देने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं तथा गुणवत्ता विहीन बने सड़क की उच्चस्तरीय जाँच की मांग किया है अन्यथा गांव के ग्रामीण जनमानस आंदोलन/प्रदर्शन करने को बाध्य होगी । गांव के ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से सड़क पर उगे घास और उसके गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दिया है। गांव के ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा आनन-फानन में गिट्टी फेंक कर सड़क बना दिया गया है और अधिकारियों की मिलीभगत से माल हजम कर गए इसकी अगर उच्च स्तरीय जांच कर गुणवत्ता परक सड़क नहीं बनाया गया तो गांव के लोग धरना प्रदर्शन जैसे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment