फिल्म दिखाकर लोगों को बालिका शिक्षा, निपुण और डीबीटी के प्रति जागरूक किया गया

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में आज दोपहर में एल ई डी वीडियो वैन से फिल्म दिखाकर लोगों को बालिका शिक्षा, निपुण और डीबीटी के प्रति जागरूक किया गया इस दौरान राजकमल यादव ने बताया कि यह वाहन समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश की तरफ से बालिकाओं को शिक्षा सशक्तिकरण स्वालंबन एवं बालिकाओं के प्रति समाज में व्याप्त रूढ़ियों तथा हानिकारक परंपराओं का समूल नाश करने के उद्देश्य से बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जन जागरूकता अभियान के साथ ही निपुण भारत मिशन और डीबीटी को लेकर चलाया जा रहा है जनपद में आई वैन के माध्यम से आज सार्वजनिक स्थानों रामलीला ग्राउंड पर फिल्म दिखा कर के लोगों को जागरूक किया जा रहा है फिल्म देखने के लिए इलाके के लोगों के साथ-साथ अभिभावक भी मौजूद थे संतोष सिंह अनुराग तिवारी अंजू रानी डॉक्टर अखिलेश कुशवाहा डॉ गिरीश जयसवाल काशीनाथ केसरी राजू जायसवाल राकेश केसरी रमेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment