*सीबीएसई राष्ट्रीय एथलीट व रोलर स्केटिंग में संत जोसेफ़ के विद्यार्थियों की सहभागिता*

---Advertisement---

शक्तिनगर,/सोनभद्र =

सीबीएसई राष्ट्रीय एथलीट व रोलर स्केटिंग में संत जोसेफ़ के विद्यार्थियों की सहभागिता*
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ़ स्कूल, शक्तिनगर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी। सीबीएसई राष्ट्रीय एथलीट मीट 01 से 04 फरवरी तक वाराणसी में आयोजित हुई जिसमें विद्यालय के चयनित छात्र आयुष कुमार ने शॉट पुट में, रोशनल कुजूर ने 400 मी0 की दौड़ में तो अशिता शुक्ला ने लंबी कूद और 200 मी0 रेस में विद्यालय की ओर से सहभागिता की। छात्र आयुष कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर 6ठवाँ स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। सीबीएसई की राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में अद्विक चौहान, उत्कर्ष मिश्रा एवं श्रुति मिश्रा ने 1000मी0 क्वाड में प्रतिभाग किया। एम0पी0 रोलबॉल जूनियर टूर्नामेंट में भी अनुष्का नामदेव, श्रुति मिश्रा, अर्णव, अनकना, इशिका व जागृति विश्वकर्मा ने सहभागिता की। जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप जो रेनुकूट में 5 फरवरी को आयोजित हुई थी उसमें विद्यालय के 10 छात्रों ने मेडल जीता।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताएँ जीवन में हमें सफलता का मार्ग दिखाती हैं और हम जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर पाने में सफल होते हैं। प्रभारी शिक्षकों अशोक सिंह, जेम्स राल्फ व अशोक सिंह ने भी विद्यार्थियों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment