आदित्य बिड़ला इटरमीडियट कॉलेज में छात्र विदाई समारोह आयोजित

---Advertisement---

एम एस हशन,,,रेनुकूट, सोनभद्र,
10-02-2023, रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण की खट्टी-मिठ्ठी यादों के साथ सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। समारोह में शामिल 12 वीं के छात्र-छात्राओं के माथे पर तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। अनुजों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कॉलेज में बिताये दिनों की याद को सभी ने अपने दिलों में सहेजा और एक दूसरे को आगे के पथ के लिए शुभकामनाएं दीं। बिछड़ने के चलते सभी छात्र भावुक भी थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दयानन्द शुक्ल व उप प्रधानाचार्य श्री विजय भागवत पाटिल ने छात्र-छात्राओं को शुभाशीष देते हुए उनके अग्रिम भविष्य के लिए बधाई देते हुए कहा की जिस भी क्षेत्र में रहें वहां ना सिर्फ विद्यालय बल्कि अपने परिवार, समाज व राष्ट्र का नाम रौशन करें। कार्यक्रम के समापन के दौरान विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सोमा जोशी ने 12वीं के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए बधाई दी। मंच का संचालन ग्यारहवीं की छात्रा पायल यादव व छात्र आयुष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment