धूमधाम से मनाया गया डॉ आर एम एल एस संस्कार पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र। न्याय पंचायत जरहाँ अंतर्गत स्थित डॉ आर एम एल एस संस्कार पब्लिक स्कूल मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष नित्यानंद मिश्रा जिला प्रमुख, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं मुख्य अतिथि मान सिंह गोड़,ब्लाक प्रमुख म्योरपुर द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मान सिंह ने कार्यक्रम की तैयारी में जुटे विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता व रमेश चंद्र सहित अन्य सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को सुंदर आयोजन के लिए सराहना की।तथा विद्यालय में उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया तथा प्रेरणास्पद संदेश देकर शिक्षा की एक नई अलख जगाया।जिला पंचायत सदस्य जनकधारी ने बच्चों की मनोरम प्रस्तुति से गदगद होकर पढ़ो लइका पढ़ो नामक आदिवासी गीत को स्वयं गाकर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख नित्यानंद मिश्रा ने संपूर्ण कार्यक्रम को दिशा निर्देश प्रदान किया।अपने ओजस्वी पूर्ण वाणी से कार्यक्रम का संचालन धनंजय शर्मा ने किया।इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति नन्ना मुन्ना राही द्वारा देश प्रेम प्रकट किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा अनपढ़ नेता व दहेज प्रथा शिक्षकों द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया ।इसके अलावा विद्यालय की छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य व हरियाणवी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति से संपूर्ण प्रांगण मंत्रमुग्ध हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की मनोरम प्रस्तुति को उपस्थित जनों ने खूब सराहा।वरिष्ठ समाजसेवी व अभिभावक संघ के सदस्य राम सजीवन गुप्ता ने कार्यक्रम के अंत तक अपना सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रसाद गोंड,विद्यालय के अभिभावक संघ अध्यक्ष सुंदरलाल अभिभावक संघ सदस्य,नारायण पांडेय,अनिल कुमार शर्मा,प्रधानाचार्य सरस्वती ज्ञान मंदिर चपकी प्रकाश नारायण,नीरज गुप्ता ,छोटे लाल गुप्ता संकुल प्रभारी जरहा, शिव चरन प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय लिलाडेवा ,अरविंद यादव ,अनिल यादव धर्मेंद्र यादव ,शर्वेश सिंह , राम नरेश समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक तथा बच्चे मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment