*क्राइम जासूस न्यूज़ के खबर का हुआ असर दोबारा बनाई जाएगी नाली, पटिया और घटिया रोड।

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र

क्राइम जासूस न्यूज़ के खबर का हुआ असर दोबारा बनाई जाएगी नाली, पटिया और घटिया रोड।

पिछले दिनों हमने प्रमुख्ता के साथ खबर चलाई थी कि कैसे रेणुकूट नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 साईं मंदिर के पीछे रोड और नाली बनाने में घटिया मटेरियल का यूज किया गया और घटिया तरीके से निर्माण कराया गया है और समाचार के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया था जो नाली और रोड में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया था जिसका परिणाम यह रहा की रेणुकूट नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए J E को फटकार लगाते हुए उनको आदेशित किया कि आप इस रोड को दोबारा फिर से निर्माण करवाएं और तभी J E ने मौके पर सांई मंदिर के पीछे जाकर नाली और सीसी रोड की जांच की और पाया कि वाकई में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य में घटिया कार्य किया गया है तभी ठेकेदार को लिखित पत्र के माध्यम से उनको अवगत कराया कि अब आप जो रोड पूर्व में बनाया था उसको पीसीसी मानते हुए पुनः तय मानक के अनुसार सीसी रोड और नाली का निर्माण करेंगे और निर्माण करने से पहले 2 दिन पूर्व हमे सूचना देंगे ताकि हम वहां खड़े होकर काम करा सकें यदि अब आगे से इस तरह से अनियमितता पाई गई तो आपके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्या इसी रोड को जांच कर पुनः निर्माण कराया जाएगा या पूर्व में V mart के पास J P कालोनी में भी अनियमितता पाई गई थी और रोटरी क्लब के पीछे सीसी रोड निर्माण में अनियमितता पाई गई थी क्या उस पर भी कार्यवाही होगी क्या उसको भी दोबारा काम कराया जायेगा जो साफ-साफ भ्रष्टाचार सोशल मीडिया पर उजागर है ।
और जब यह नगर में निर्माण कार्य होता है तब क्या संबंधित अधिकारियों को ध्यान नहीं देना चाहिए जो अब नींद से जागे हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment